पंचायत राज चुनाव में हर मतदान केंद्र पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किया जाएगा
ख़बर संक्षेप में
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पंचायत राज चुनाव के दौरान हर मतदान केंद्र पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के दिन भारी भीड़ और भ्रम के कारण सही बूथ ढूंढने में कठिनाई होती है। आयोग का लक्ष्य आगामी पंचायत राज संस्था के आम चुनाव को सुचारू, पारदर्शी और बाधाओं से मुक्त बनाना है।