
डिप्टी सीएम आज अलीगढ़ जाएंगे
ख़बर संक्षेप में
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज अलीगढ़ जाएंगे। वे सुबह 11:10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। डीएवी इंटर कॉलेज में हनुमान चरित्र कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे और भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा के आवास पर जाएंगे। बाद में सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।