
जीटी रोड पर मजदूर को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; 3 दिन बाद मौत
ख़बर संक्षेप में
सोनीपत के मुरथल में जीटी रोड पर झील मिल ढाबा के सामने सड़क पार कर रहे मजदूर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया और राहगीरों ने घायल को पार्क निदान अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के तीन दिन बाद इलाज के दौरान शांति नगर मुरथल के मजदूर अमित की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जारी रखी है।