आज फिर बार की कमान संभालेंगे संदीप
ख़बर संक्षेप में
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में आज दूसरी बार बार की कमान संभालेंगे संदीप। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति का शपथ ग्रहण समारोह 25 सितंबर को दोपहर 12:15 बजे होगा। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाईके बहल मुख्य अतिथि होंगे। बार परिसर में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों की भारी संख्या में उपस्थिति रहेगी।