लखनऊ के अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप
ख़बर संक्षेप में
दुबग्गा के अंधे की चौकी स्थित न्यू वेदांत अस्पताल में इलाज के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत किया। अस्पताल में जमा सात हजार रुपए लौटा दिए। अतरौली के भटपुर की रहने वाली प्रीति गौतम को कई दिनों से बुखार था।