
अलीगढ़ : डीएस कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट
ख़बर संक्षेप में
डीएस कॉलेज में वार्ष्णेय युवा संगठन की ओर से सुबह 7 बजे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। डीएवी इंटर कॉलेज में दोपहर 3:30 बजे हनुमानंत चरित कथा का आयोजन किया जाएगा। दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर में दशलाक्षण महापर्व पर शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गणेश महोत्सव पर टीकाराम मंदिर और अचल ताल स्थित गणेश मंदिर में सुबह 8 और 9 बजे दो विसर्जन यात्राएं निकाली जाएंगी।