आज 10 हजार जानकीपुरम उपभोक्ताओं की बिजली गुल
ख़बर संक्षेप में
जानकीपुरम में लाइनों और ट्रांसफार्मरों पर सुधार कार्य के चलते आज 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल रहेगी। महानगर एक्सटेंशन, बड़ा चाँदगंज, सत्यलोक कॉलोनी में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। नई 33 केवी लाइन चालू की जाएगी, जिसके चलते अस्थायी रूप से बिजली बंद रहेगी।