
शताक्षी ने सेमीफाइनल में लक्ष्मी को चौंकाया
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश की शताक्षी चौधरी ने एकल सेमीफाइनल में दिल्ली की शीर्ष वरीयता प्राप्त लक्ष्मी गौड़ा को 1-6, 6-4, 6-0 से हराया। उत्तर प्रदेश की अनन्या जैन ने रेहा अरोड़ा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एकल फाइनल में उत्तर प्रदेश की दो खिलाड़ी होंगी, जबकि महिला युगल फाइनल में भी उत्तर प्रदेश की जोड़ी ही मुकाबला करेगी।