बिलारी कॉलेज में हाई जंप में छात्रों ने जीते पदक
ख़बर संक्षेप में
बिलारी के शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज में कंपाउंड स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने लंबी कूद और ऊंची कूद में भाग लिया। कंचन ने जूनियर वर्ग लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वरिष्ठ वर्ग ऊंची कूद प्रतियोगिता में इच्छा और सानू दोनों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।