रुरा में मांस की दुकान से चोरों ने लूटा नगद
ख़बर संक्षेप में
रुरा में नहर पुल के पास रिंकू चक्रवर्ती की मांस की दुकान में बुधवार रात चोरों ने सेंधमारी की। मालिक को गुरुवार सुबह चोरी का पता चला और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही है।