
लखनऊ समेत यूपी के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ख़बर संक्षेप में
बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के चलते लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। 28 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। 25 सितंबर को कई जिलों में अत्यधिक बारिश होगी। 24 जिलों में चार से आठ डिग्री तापमान गिरने की आशंका है।