
गिरफ्तारी के 8 घंटे बाद राय देवी पुलिस स्टेशन से फरार हो गईं।
ख़बर संक्षेप में
हनीट्रैप मामले की मुख्य आरोपी राय देवी गिरफ्तारी के 8 घंटे बाद ही गुड़मलानी थाने से फरार हो गई। उसके फरार होने के बाद थाने में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।