
तांत्रिक का नारियल फेंक कर गोमती में कूदी किशोरी
ख़बर संक्षेप में
प्रतापगढ़ से पिता के साथ लौटते समय तांत्रिक द्वारा दिया गया नारियल फेंक कर गोमती में कूदी सुल्तानपुर की 15 वर्षीय किशोरी। स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे तक खोजबीन की लेकिन शाम 7 बजे तक किशोरी का पता नहीं चल सका। नदी के तेज बहाव के कारण अयोध्या से एनडीआरएफ की टीम को सहायता के लिए बुलाया गया है। मामला कादीपुर कोतवाली के देवाध घाट का है।