सरधना में श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में ध्वजारोहण
ख़बर संक्षेप में
सरधना में श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव का शुभारंभ आज सरधना में ध्वजारोहण के साथ होगा। धार्मिक उत्सव के रूप में शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में सुबह 8 बजे श्रीराम तलैया मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। शोभायात्रा शहर के कई स्थानों से होते हुए देवीगंज, देवी मंदिर से होते हुए श्रीराम लीला मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवी और धार्मिक लोग शामिल होंगे।