
भगवान रंगनाथ पुष्करिणी सरोवर में विसर्जित होने के साथ 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न
ख़बर संक्षेप में
भगवान श्री रंगनाथ का 3 दिवसीय नौका उत्सव गुरुवार शाम को पुष्करिणी सरोवर में भगवान को पुष्पों से सजी नौका में विराजमान कर संपन्न हुआ। शोभायात्रा में भगवान रंगनाथ जी को माता गोदा जी के साथ गर्भगृह से पुष्करिणी सरोवर तक ले जाया गया, जहाँ भगवान की आरती हुई। इसके बाद भगवान को पुष्कर में विसर्जित कर सात बार परिक्रमा की गई।