सीआरपीएफ ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत 521 भर्तियां कीं
ख़बर संक्षेप में
सीआरपीएफ ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत 521 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में हवलदार/जीडी और सिपाही/जीडी के पद शामिल हैं। पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर से शुरू होकर 11 नवंबर को खत्म होंगे। 12 से 14 नवंबर तक आवेदन को सुधारा जा सकता है।