
डीडवाना-कुचामन में 298 ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई
ख़बर संक्षेप में
जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा के मार्गदर्शन में गुरुवार को 298 ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। जिन पंचायतों में आरक्षण नहीं मिला है, वहां सामान्य वर्ग के प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। चुनाव की घोषणा व आचार संहिता लागू होने के बाद मतदान दल बनाकर प्रशिक्षित किया जाएगा।