
कानपुर देहात के कारखाने में जलते टैंक में 30 फुट नीचे गिरने से दो मजदूरों की मौत
ख़बर संक्षेप में
कानपुर देहात में टायर ऑयल फैक्ट्री में 21 सितंबर को जलते टैंक में 30 फुट नीचे गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद श्रम विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी किया है। आग लगने से हादसा हुआ था। मृतकों में गंगागंज गजनेर के दीपेंद्र और कोच-कालपी के आजाद नगर के रियाज शामिल हैं। कंपनी को एक सप्ताह के भीतर परिजनों को मुआवजा की जानकारी देनी होगी, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।