
सीकर की 449 पंचायतों में आज आरक्षण लॉटरी: 224 ग्राम पंचायतों में महिलाएं बनेंगी सरपंच
ख़बर संक्षेप में
सीकर जिले की 449 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच व वार्ड पंचों की आरक्षण लॉटरी निकाली जा रही है। लॉटरी से तय होगा कि सीकर जिले में किस गांव में किस वर्ग का सरपंच व पंच होगा। सीकर की 224 ग्राम पंचायतों में महिलाएं सरपंच चुनी जाएंगी, जबकि पिपराली में 5 अनुसूचित जाति वर्ग के मुखिया चुने जाएंगे।