
योगी ने किसानों के लिए लोन स्कीम की घोषणा की
ख़बर संक्षेप में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए 6% ब्याज दर पर छह लाख रुपये तक का लोन देने की योजना शुरू की। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के नाम से शुरू की गई इस योजना के तहत समय पर किश्त भरने वाले किसानों को सरकारी अनुदान दिया जाएगा। लोन की स्वीकृति की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आगरा विकास भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया गया।