
प्रतापगढ़ में जहर खाने से युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
प्रतापगढ़ के पट्टी नगर पंचायत के सफाईकर्मी कृष्ण कुमार ने बुधवार रात को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके परिजनों ने उसे सीएचसी पट्टी पहुंचाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। जहर खाने के कारणों की जांच जारी है।