
ट्रैक्टर-ट्रॉली से बहराइच में 7 साल की बच्ची की मौत
ख़बर संक्षेप में
बहराइच में बुधवार शाम ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से गौरी नाम की 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। इस पर मटेरा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मौत से मोहम्मदपुर में मातम का माहौल है।