1 अक्टूबर से झालावाड़ अस्पताल में ओपीडी के समय में बदलाव
ख़बर संक्षेप में
1 अक्टूबर से झालावाड़| श्री राजेंद्र पब्लिक हॉस्पिटल और हीराकुंवर बा महिला अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इस दौरान डॉक्टर मरीजों को देखेंगे, जबकि कैजुअल्टी का समय पूर्ववत रहेगा। सरकारी अवकाश के दिन ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा। एसआरजी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा ने नए समय की पुष्टि की।