
इम्पैक्ट सर्वे के लिए डी. एल. एड. की ट्रेनिंग शुरू
ख़बर संक्षेप में
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन जयपुर के इम्पैक्ट सर्वे की तैयारी के लिए डी. एल. एड. प्रतिभागियों के लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम डायट में शुरू हो गया है। सर्वे में 26 और 27 सितंबर को जिले के चयनित गांवों में तीन से सोलह वर्ष के बच्चों की स्कूली शिक्षा का आकलन किया जाएगा। प्रतिभागी गांवों का दौरा करके सर्वे का काम पूरा करेंगे।