
शासकीय गोपीराम गोयनका विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न
ख़बर संक्षेप में
शासकीय गोपीराम गोयनका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षा डीईओ ओम प्रकाश प्रजापत ने विधिवत समापन की घोषणा की जबकि प्राचार्य ओम प्रकाश फगेडिया ने अतिथियों का स्वागत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।