लखनऊ सेमिनार एवं कार्यक्रम आज
ख़बर संक्षेप में
लोक प्रशासन विभाग की ओर से 'प्रशासन किस्सों के माध्यम से' विषय पर सेमिनार दोपहर 12 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। वहीं, आरक्षण एवं डॉ. अम्बेडकर पर सेमिनार हजरतगंज स्थित डॉ. अम्बेडकर सभागार में होगा। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से गोमतीनगर में शाम 5 बजे गोल्डन गाला अवार्ड्स-2026 का आयोजन किया जाएगा। गुइन रोड यूनिट का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3:30 बजे अमीनाबाद में होगा। आगरा एक्सप्रेसवे के पास दोपहर 3 बजे दो नई योजनाओं का शिलान्यास होगा।