
लखनऊ: रिव्यू, अमूल्या, नैना ने स्कूल बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण
ख़बर संक्षेप में
सहारनपुर मंडल की रिव्यू ने लड़कियों के अंडर-17, 66-70 किलो में स्वर्ण जीता। कानपुर मंडल की अमूल्या केसवानी और सहारनपुर मंडल की नैना ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण जीता। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 70वीं प्रांतीय स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता 27 सितंबर तक चलेगी। गुरुवार को फाइनल मुकाबले होंगे।