
डिजिटल हाउस अरेस्ट स्कीम से 22 लाख की ठगी
ख़बर संक्षेप में
मोहल्ला ताजुखेल के रिटायर मैनेजर सुरेंद्र कुमार सक्सेना को व्हाट्सएप कॉल के जरिए 22 लाख रुपये की ठगी की गई। कॉल में कहा गया कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल एक आतंकी ने किया है। ठगों ने गिरफ्तारी वारंट की धमकी दी और बैंक डिटेल और फोटो शेयर करने के लिए राजी कर लिया। तीन किश्तों में पैसे ट्रांसफर किए। बाद में और मांग की आशंका पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।