
भाजपा ने सातवीं बार उदयपुर नगर निगम में बोर्ड बनाया
ख़बर संक्षेप में
नव निर्वाचित महापौर पारस सिंघवी के कार्यभार संभालने के साथ ही भाजपा ने सातवीं बार उदयपुर नगर निगम में अपना बोर्ड बना लिया है। महापौर सिंघवी ने पर्यटन, रोजगार और शहर के विकास को प्राथमिकता बताते हुए कांग्रेस पार्षदों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। नगर निगम आयुक्त ने गुलदस्ता देकर सिंघवी का स्वागत किया।