
यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक घायल
ख़बर संक्षेप में
मथुरा के नौझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शाम करीब 7 बजे एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार महिपाल सिंह के पुत्र टिंकू घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौझील ले जाया गया। पुलिस ने टूटी हुई बाइक को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया। दुर्घटना माइलस्टोन 67.800 के पास हुई।