
मऊ में भट्ठी विवाद में झड़प
ख़बर संक्षेप में
मऊ जिले में भट्ठी में आग लगने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। जिसमें लाठी, डंडे, ईंट और पत्थर का इस्तेमाल किया गया। कई लोग घायल हो गए। करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हट्टी मदारी चौकी के पास हुई इस घटना को लेकर पुलिस जांच जारी है।