सदर तेली मोहल्ले में राम नाम प्रतियोगिता के विजेता का ऐलान
ख़बर संक्षेप में
श्री गणपति सेवा समिति में 17वें गणेश महोत्सव के दसवें दिन राम नाम प्रतियोगिता के विजेता का ऐलान किया गया। प्रतियोगिता के लिए भक्तों ने 11 हजार बार राम नाम के पाठ वाली पुस्तिकाएं भेजी थीं। इस दौरान 22 बच्चों की सांस्कृतिक झांकियों को भी पुरस्कृत किया गया।