
आदिकेशव घाट पर वामन पूजा: नदी तट पर उमड़ी महिला भक्तगण
ख़बर संक्षेप में
भगवान श्री हरि विष्णु के वामन अवतार के दर्शन व पूजन के लिए वाराणसी के आदिकेशव घाट पर महिला भक्तगण एकत्रित हुईं। श्री लट भैरव भजन मंडल के सदस्यों ने पंचम अवतार दिवस पर सोहर व बधाई गीत गाए। संस्था ने पंचोपचार पूजा कर 12 दीप प्रज्वलित किए, पूजा के दौरान पारंपरिक भोग-भंडावल भी अर्पित किए गए।