
हनी क्रिकेट अकादमी 128 रनों से विजयी
ख़बर संक्षेप में
हनी क्रिकेट अकादमी ने गढ़ रोड स्थित अपने मैदान पर ट्रांसलेम क्रिकेट अकादमी को 128 रनों से हरा दिया। वंश तोमर ने 61 गेंदों में 110 रन की शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 8 विकेट पर 256 रन तक पहुंचाया। कोच दीपक सिद्धू ने मैच के बाद खिलाड़ियों की प्रशंसा की।