25 सितंबर को नोएडा में डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स ट्रायल
ख़बर संक्षेप में
25 सितंबर को नॉलेज पार्क-3 स्थित सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स ट्रायल होंगे। सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के लिए आयोजित ये ट्रायल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी समारोह का हिस्सा हैं। चयनित खिलाड़ी 7 से 8 अक्टूबर तक इटावा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। एथलीटों से आग्रह है कि वे समय पर पहुंचें और आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं।