
गांधी नगर में फ्रिज फटने से लगी आग, कुत्ते की मौत
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली के गांधी नगर में एक घर में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से आग लग गई जो अन्य सामानों में फैल गई। धमाके में एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई और शाम 4:30 बजे तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई भी इंसान घायल नहीं हुआ।