
उचाना मंडी की पलक ने जिला चित्रकला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया
ख़बर संक्षेप में
गीता विद्या मंदिर हाई स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा पलक ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। उसकी इस सफलता से स्कूल और उचाना क्षेत्र में नाम रोशन हुआ है। पलक राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेगी।