
एसडीएम को थप्पड़ मामले में नरेश मीणा टोंक जेल से जमानत पर रिहा
ख़बर संक्षेप में
टोंक एसडीएम थप्पड़ मामले में आरोपी नरेश मीणा को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। उनके समर्थकों ने उनकी रिहाई का जश्न धूमधाम से मनाया, जिसमें आरती और तिलक भी शामिल थे। रिहा होने के बाद मीणा ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया।