
बाबा रामदेव ने पतंजलि घी में मिलावट की बात को नकारा, आरोप को झूठा बताया
ख़बर संक्षेप में
बाबा रामदेव ने भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह द्वारा पतंजलि घी की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि ये आरोप सुनी-सुनाई बातों पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि पतंजलि का घी उच्चतम शुद्धता मानकों को पूरा करता है और इसे लैब में टेस्ट किया जा सकता है। रामदेव ने यह भी स्पष्ट किया कि पतंजलि की दवाओं पर कभी भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान पर आधारित हैं।