
लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन लोगों की साईं नदी में डूबने से मौत
ख़बर संक्षेप में
मोहनलालगंज में जबरैला पुल के पास साईं नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन लोग डूब गए। बुधवार को एस.डी.आर.एफ. ने धीरज, हरिप्रसाद और प्रमोद को पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद तीन किलोमीटर के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।