
स्मृति ईरानी को हरियाणा भाजपा का प्रभारी बनाया गया
ख़बर संक्षेप में
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा भाजपा का प्रभारी बनाया गया, साथ में डॉ भोला सिंह को सह प्रभारी बनाया गया। डॉ सतीश पूनिया को फिर से पंजाब भेजा गया। तरुण चुघ ने नए प्रभारियों की सूची जारी की। हरियाणा में पहली बार महिला कमान संभालने जा रही हैं।