
फर्जी नौकरी का झांसा देकर 3 लाख रुपये ठगने के आरोप में कुलदीप सिंह गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
वन विभाग में नौकरी का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगने के आरोप में कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर विश्वास दिलाया और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी लेटर बरामद किया।