
झालावाड़ शहर की जलापूर्ति कल से फिर शुरू होगी
ख़बर संक्षेप में
झालावाड़ शहर में दो दिन से बाधित जलापूर्ति कल से सामान्य रूप से फिर शुरू हो जाएगी। पीपाजी डेह में मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति बंद हो गई थी, जिसे ठीक करने के लिए पीएचईडी के इंजीनियर काम कर रहे हैं। मरम्मत जारी रहने तक चापी लाइन से अतिरिक्त जलापूर्ति की जा रही है।