
ताजमहल के येलो जोन में लगेंगे 90 नए सीसीटीवी कैमरे
ख़बर संक्षेप में
ताजगंज प्रोजेक्ट के तहत येलो जोन में ताजमहल की सुरक्षा को 90 नए सीसीटीवी कैमरे लगाकर और मजबूत किया जाएगा। कैमरे से इलाके में पर्यटकों का शोषण करने वाले ठगों और दलालों पर नियंत्रण होगा। 2.10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट छह महीने में पूरा हो जाएगा।