
देवरिया स्वास्थ्य केंद्र सुबह 9 बजे तक बंद
ख़बर संक्षेप में
देवरिया का नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुधवार को सुबह 9 बजे तक बंद रहा। मुख्य गेट बंद होने से मरीजों को परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई लोग जल्दी इलाज के लिए आए लेकिन स्टाफ नहीं आने से इंतजार करना पड़ा। जिलाधिकारी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।