
प्राइमरी स्कूल टीचर की होटल पार्टी में लड़ाई में मौत, पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया
ख़बर संक्षेप में
सिरसा रोड स्थित एक निजी होटल में पार्टी के दौरान प्राइमरी स्कूल टीचर प्रहलाद सिंह की दोस्तों के साथ खाने-पीने के दौरान किसी बात पर बहस होने के बाद मौत हो गई। उनकी पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पांच दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए प्रहलाद के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।