
रावतपुर में पत्नी पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक की पिटाई
ख़बर संक्षेप में
कानपुर के रावतपुर गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी पर की गई अश्लील टिप्पणी का विरोध किया। दो बाइक पर पांच लोग आए, युवक को घेर लिया और मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर रावतपुर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।