
औरैया में गाय के गोबर के गड्ढे में दबी युवती का शव मिला
ख़बर संक्षेप में
ग्रामीणों को दलपुर गांव के पास जंगल की जमीन में एक युवती का शव मिट्टी में दबा मिला। पुलिस ने जेसीबी से शव को बाहर निकाला और सुराग के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पहचान के लिए कई जिलों में फोटो भेजी गईं। बुधवार को वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम होना है।