
शिवबाकरी में 14 साल से रुका सीएचसी का जायजा लेंगे डिप्टी सीएम
ख़बर संक्षेप में
शिवबाकरी में करोड़ों खर्च होने के बाद भी 14 साल से अधूरा पड़ा सीएचसी का जायजा लेंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान ने मुख्यमंत्री से बार-बार आग्रह किया था कि इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया जाए। अस्पताल के रुके रहने से दो लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है।