
नागौर जिला परिषद के पदों के लिए लॉटरी आज से शुरू
ख़बर संक्षेप में
नागौर जिला परिषद, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य के आरक्षित पदों के लिए आज लॉटरी निकाली जाएगी। 37 जिला परिषद सदस्य की लॉटरी पहले कलेक्ट्रेट में निकाली जाएगी। इसके बाद 12 प्रधानों की लॉटरी निकाली जाएगी। पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी प्रधान लॉटरी के बाद श्रेणीवार निकाली जाएगी। सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 24 सितंबर को निकाली जाएगी।